जैव विविधता दिवस पर बड़ी पहल: बीएसएफ और वन विभाग मिलकर 30 एकड़ में विकसित करेंगे ग्रीन बेल्ट

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। भा.कृ.अ.प.-केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सीआईआरजी), मखदूम, मथुरा में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता संस्थान और सामाजिक वानिकी प्रभाग के बीच पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुआ।
यह पहल केंद्र और राज्य सरकार के पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण अभियानों, विशेष रूप से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अनुरूप है। इसका लक्ष्य भूमि क्षरण को नियंत्रित करना, कार्बन सिंक बनाना, जैव विविधता का संरक्षण करना और स्थानीय सूक्ष्म जलवायु में सुधार लाना है। इस समझौते से संस्थान परिसर और आसपास के क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ेगा, जिससे पर्यावरणीय संतुलन मजबूत होगा और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित होगा।
समझौते के तहत, केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान वृक्षारोपण के लिए बड़ी मात्रा में भूमि उपलब्ध कराएगा। वहीं, सामाजिक वानिकी प्रभाग वैज्ञानिक और तकनीकी मानकों के अनुसार पौधारोपण, सिंचाई, सुरक्षा, पौध प्रतिस्थापन और पौधों की नियमित देखरेख करेगा। यह प्रभाग आगामी 10 वर्षों तक पौधों का रखरखाव भी करेगा। वृक्षारोपण के लिए स्थानीय जलवायु और पारिस्थितिकी के अनुकूल प्रजातियों का चयन किया जाएगा, जिससे पर्यावरणीय लाभों के साथ-साथ जैव विविधता संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली ने कहा कि संस्थान कृषि और पशुपालन अनुसंधान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह पहल संस्थान परिसर में हरित क्षेत्र के विस्तार, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्वच्छ, संतुलित वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही, यह परियोजना संस्थान के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों में पर्यावरणीय जागरूकता को भी प्रोत्साहित करेगी।
सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक वेंकटा श्रीकर पटेल (आई.एफ.एस.) ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं, बल्कि एक सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संयुक्त पहल क्षेत्र में कार्बन अवशोषण क्षमता को बढ़ाने, मिट्टी और जल संरक्षण को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत