बंद मकान में जुआ खेलते तीन सटोरी गिरफ्तार, 14,315 रूपए बरामद, एक फरार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। थाना गोविंदनगर पुलिस ने क्षेत्र में अपराध और जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने देर रात एक बंद मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 14,315 रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। वहीं, एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा।
थाना गोविंदनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अर्जुनपुरा क्षेत्र में एक बंद मकान के भीतर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रात करीब 11रू30 बजे मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से पुलिस ने जुआ खेलते हुए कैफ पुत्र ताहिर, भूदेव उर्फ भूरा पुत्र शिव शंकर, रहीम पुत्र रज्जो को दबोच लिया, जो सभी अर्जुनपुरा, थाना गोविंदनगर के निवासी हैं, पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना गोविंदनगर में सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में डीग गेट चौकी प्रभारी रिंकेश शर्मा, उप-निरीक्षक (उ0नि0) मयंक वत्स और उ0नि0 संतोष सिंह सहित थाना गोविंदनगर की पुलिस टीम शामिल रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment