दैनिक केसरिया हिंदुस्तान महक बैरागी रिपोर्टर
सिरोंज – जनपद शिक्षा केंद्र सिरोंज के बीआरसीसी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आए दस्तावेजों और शिकायतों के बाद अब जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) विदिशा की कार्रवाई पर नजर है।मामले में बीआरसीसी स्तर से जारी आदेशों और शिक्षकों से संबंधित रिपोर्टों को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। ऐसे में अब सवाल यह है कि जब डीपीसी द्वारा जारी खंडन में स्वयं स्पष्ट किया गया है कि कार्य व्यवहार एवं गुण-दोष के आधार पर संबंधित को प्रभार से पृथक करने की कार्यवाही की जाती है , तो सामने आए दोषों के बाद बीआरसीसी पर क्या कार्रवाई होगी?
जब बीआरसीसी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव बिना दिनांक के आदेश जारी किए जा रहे हैं और एक ही आदेश क्रमांक के दो अलग-अलग आदेश जारी कर रहे हैं और शिक्षकों के संबंध में कथित रूप से गलत रिपोर्ट तैयार करके निर्दोष पर कार्रवाई करवा रहे हैं, तो बीआरसीसी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव दोषी की श्रेणी में आते हैं । अब सवाल है कि क्या डीपीसी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को बीआरसीसी के पद से हटाएंगे? फिलहाल विभाग की आगामी कार्रवाई का इंतजार है। अब देखना यह है कि डीपीसी केवल खंडन तक सीमित रहते हैं या फिर निष्पक्षता के साथ बीआरसीसी को पद से हटाने की कार्रवाई करते हैं।




