दैनिक केसरिया हिंदुस्तान महक बैरागी रिपोर्टर
सिरोंज -तहसील सिरोंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत घटवार के अंतर्गत निर्माण कार्यों में फर्जी बिल लगे हुए हैं और ग्रेवल रोड निर्माण में एक बिल तो ऐंसा है कि जिसमें किसे भुगतान किया गया है उसका नाम नहीं है और न ही राशि प्राप्तकर्ता के हस्ताक्षर हैं । और यह बिल 30 हजार रूपए का है और बिल में दर्शाया गया है कि पानी डलवाई का भुगतान किया गया है अब समझ से परे है कि ग्रेवल रोड पर पानी डाला गया है या नहीं और 30 हजार रूपए कहां गए और वहीं कुछ बिल तो ऐंसे हैं कि बिलों पर दिनांक ही नहीं है और कुछ बिल ऐंसे हैं कि विक्रेता के हस्ताक्षर ही नहीं हैं। अब बात समझ से परे है कि जब इतना घोटाला ग्राम पंचायतों में हो रहा है तो अधिकारी क्या कर रहे हैं जिन्होंने मूल्यांकन किया है। जब इस प्रकार के घोटाले सामने निकलकर आ रहे है तों अधिकारी द्वारा कोई जांच क्यों नहीं की जा रही है।





