सिरोंज बीआरसीसी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति का मामला पहुंचा राज्य शिक्षा केंद्र, अब जांच में खुलेगा पूरा राज

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान महक बैरागी रिपोर्टर

सिरोंज – जनपद शिक्षा केंद्र सिरोंज के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसीसी) श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की नियम विरुद्ध नियुक्ति का मामला दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान के द्वारा प्रमुखता से उठाते हुए राज्य शिक्षा केंद्र के समक्ष रखा गया है।

मामला यह है कि गणित विषय के शिक्षक श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की वर्ष 2024 में अंग्रेजी विषय के रिक्त पद के विरुद्ध बीएसी पद पर नियुक्ति की गई थी। इसके बाद उन्हें विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसीसी) का दायित्व सौंपा गया। यह पूरी प्रक्रिया विभागीय नियमों के अनुरूप नहीं है। वहीं दूसरी ओर 10 अगस्त 2026 को विदिशा जिले में आयोजित बीएसी एवं जनशिक्षक पदों के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई थी । दावा किया गया है कि सिरोंज में बीएसी अंग्रेजी विषय का रिक्त पद काउंसलिंग में प्रदर्शित नहीं किया गया। इसी आधार पर पद की स्थिति एवं नियुक्ति प्रक्रिया की जांच की मांग राज्य शिक्षा केंद्र से की है। दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान द्वारा मामला राज्य शिक्षा केंद्र तक पहुंचाए जाने के बाद अब विभागीय जांच पर नजर बनी हुई है।

शिकायत में बीआरसीसी की नियुक्ति प्रक्रिया, रिक्त पद की स्थिति तथा संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। अब देखना यह होगा कि राज्य शिक्षा केंद्र की जांच में नियुक्ति प्रक्रिया और रिक्त पद से जुड़े आरोपों की क्या स्थिति सामने आती है तथा जांच के बाद विभाग द्वारा क्या निर्णय लिया जाता है।

Mahak bairagi
Author: Mahak bairagi

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई