एचडीबी फाइनेंस के सेल्स ऑफिसर ने फर्जी आईडी पर फाइनेंस कराए 11 ट्रैक्टर, मुकदमा दर्ज

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। ठगी और धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने ही कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। भ्क्ठ फाइनेंस औरंगाबाद में सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत राजकुमार उर्फ राजू ने खुद को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया।
आरोपी सेल्स ऑफिसर ने फर्जी पैन कार्ड और आधार कार्ड तैयार किए और उनके आधार पर शातिर तरीके से 11 ट्रैक्टर फाइनेंस करा लिए। मामले का खुलासा होने के बाद विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस संबंध में थाना सदर बाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग (मुकदमा) पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी द्वारा फर्जी पैन और आधार कार्ड बनाकर खुद के लाभ के लिए 11 ट्रैक्टर फाइनेंस कराने का मामला सामने आया है। दस्तावेजों के आधार पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत