हत्या में वांछित चल रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/प्रदीप सिंह
मथुरा। बरसाना थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद की गई, जिसे वैध कागजात न होने के कारण मौके पर ही सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में की गई है।
बरसाना थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह करीब 10ः05 बजे ग्राम श्रीनगर के पास से दोनों अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेश (59 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मुरलीधर उर्फ मूलचंद और उसके बेटे विकास (26 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बरसाना, मथुरा के निवासी हैं। गिरफ्तारी के समय आरोपी कार संख्या 7231 में सवार थे। कार के कागजात पेश न करने पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत गाड़ी को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह मामला 20 अप्रैल 2026 का है। उस दिन पुराना बस स्टैंड और तेलीघेरा क्षेत्र के रहने वाले भूरा उर्फ गौरव, हेमंत, नितेश, आंशु, विकास, योगेश और आदित्य आदि ने पुरानी रंजिश को लेकर पीड़िता के पति के साथ मारपीट की थी। पीड़िता की तहरीर पर बरसाना थाने में मुकदमा संख्या 179/2026 पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में आपराधिक साजिश रचने की धारा 61(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की बढ़ोतरी की थी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत