ठाकुर श्री केशव देव जी महाराज मंदिर में 25 मई से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा, डिजिटल कार्ड का हुआ विमोचन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/पालेन्द्र सिंह
मथुरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर केशव मित्र मंडली द्वारा भव्य श्रीमद् भागवत पारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव जी महाराज में 25 मई से 31 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक होगी। कथा व्यास सुप्रसिद्ध भागवत आचार्य मुकेश शास्त्री होंगे।
मथुरा की जगन्नाथ पुरी संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान इस धार्मिक आयोजन का डिजिटल कथा कार्ड भी विमोचन किया गया।
25 मई को प्रातः 7 बजे गोविंदेश्वर महादेव (गोविंद नगर पार्क) से प्रारंभ होकर ठाकुर श्री केशव देव जी महाराज के सिंह द्वार तक पहुंचेगी। 1 जून (सोमवार) को दोपहर 12 बजे महाप्रसाद और भंडारे का आयोजन होगा। कार्ड विमोचन के अवसर पर सीए आलोक नागर, प्रशांत शर्मा एडवोकेट, सीए रोहित कपूर, धर्मेंद्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सीए राम कुमार सारस्वत और भागवत प्रवक्ता मुकेश शास्त्री प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मित्र मंडली ने सभी भक्तों से शोभा यात्रा और कथा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment