रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली। जिले की सांस्कृतिक पहचान, कला और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “सिंगरौली महोत्सव-2026” के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के युवाओं, छात्र-छात्राओं और कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।वैढ़न स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में लगभग 60 से 65 प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।जिला प्रशासन द्वारा “प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम” के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और युवाओं को कला के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 20 मई तक ऑनलाइन पंजीयन कराया गया था, जिसके लिए गूगल फॉर्म और क्यूआर कोड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी।महोत्सव के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई को एनटीपीसी विंध्यनगर स्थित वेवा क्लब में किया जाएगा। प्रतिभागियों ने इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने की मांग की। वही इस आयोजन से स्थानीय कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए अच्छा मंच मिल रहा है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







