बहु चर्चित व देशभर में तहलका मचाने वाले, जिले के मुख्यालय बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड में बड़ा खुलासा

SHARE:

बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार जेल से संचालित हो रहा था नेटवर्क,नेपाल तक जुड़े हैं तार पुलिस रिमांड में पूछताछ जारी

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली।देशभर में सुर्खियां बटोर चुके जिला मुख्यालय स्थित बैढ़न बहुचर्चित बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी डकैती की साजिश रचने और लूट के माल को ठिकाने लगाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रभाकर सिंह उर्फ शमशेर सिंह, रविनंदन कुमार उर्फ चंदन और हर्षराज उर्फ अमन जायसवाल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल को हुई बैंक डकैती के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने बिहार में दबिश देकर तीनों को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस पूरे गिरोह का संचालन जेल में बंद सुबोध और पीयूष द्वारा किया जा रहा था। दोनों पर डकैती की योजना तैयार करने और नेटवर्क संचालित करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी हर्षराज को पीयूष का भाई बताया जा रहा है।
जांच में यह भी सामने आया है कि एक अन्य आरोपी ने डकैतों को सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। पुलिस को आशंका है कि लूट का कुछ माल पड़ोसी देश नेपाल में खपाया जा चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और कई स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई