दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। थाना गोविंदनगर पुलिस और एक शातिर वांछित अभियुक्त के बीच मंगलवार सुबह गऊ घाट के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस घेराबंदी के दौरान बदमाश ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
गोविंदनगर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहा अभियुक्त मोहित उर्फ एमपी (पुत्र विजय कुमार, निवासी अल्लापुर, थाना जैत) गऊ घाट पर छिपा है। बीतीरात जब पुलिस ने यमुना मिशन (मोक्ष धाम के पीछे) कच्चे रास्ते पर उसे घेरा, तो उसने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं। आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अभियुक्त मोहित के बाएं पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया।
पुलिस ने घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाइकिल (बिना नंबर), 01 अवैध तमंचा (.315 बोर), 02 खोखा कारतूस और 01 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मोहित एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही मथुरा के विभिन्न थानों (कोतवाली, हाईवे, गोविंदनगर) में चोरी, आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले (307) सहित 8 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गोविन्द नगर थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि सोमवार रात महाविधा कॉलोनी में चार युवकों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग की थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी कार्रवाई के दौरान मंगलवार एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मोहित उर्फ एमपी पर हत्या के प्रयास, फायरिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







