अंतर्राज्यीय वाहन चोर पैर में गोली लगने से घायल, दर्जनों मुकदमे हैं दर्ज

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। थाना जैंत पुलिस को सोमवार रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर के बीच हुई सीधी मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
जानकारी अनुसार सोमवार रात मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि थाना जैत में दर्ज बाइक चोरी के मुकदमे से संबंधित शातिर बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल के साथ देवी आटस रोड की तरफ जाने वाले बम्बे के पास से गुजर रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए थाना अध्यक्ष जैत सोनू कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाश ने खुद को घिरता पाकर जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी और वह वहीं गिर गया। मुठभेड़ में घायल हुए अभियुक्त की पहचान अयूव उर्फ मोटा उर्फ विल्ला (38 वर्ष) पुत्र ईशब, निवासी सीसन, थाना जुडेहरा, जिला डीग (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए वृंदावन के सौ-शैय्या संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वारदात की जानकारी मिलते ही फील्ड यूनिट की टीम भी साक्ष्य जुटाने मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 1 तमंचा, 1 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस, 1 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी अयूव बेहद शातिर किस्म का अंतरराज्यीय अपराधी है। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के मथुरा, राजस्थान के डीग व नीमराना, और हरियाणा के बहादुरगढ़ में चोरी, जानलेवा हमला आदि से संबंधित 16 गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अकेले मथुरा के थाना जैत में ही इसके खिलाफ हाल ही में वाहन चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हुए थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत