शंकरगढ़: PPGCL बारा पावर प्लांट के पास वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रयागराज शनि कुमार यादव

शंकरगढ़, प्रयागराज थाना शंकरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत PPGCL बारा पावर प्लांट के पास मंगलवार को एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद थाना शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच पड़ताल कराई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment