केसरिया हिन्दुस्तान इसरार व्यूरो पीलीभीत
पीलीभीत। शहर के चावला चौराहा स्थित पाकड़ नाथ महादेव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बजरंगबली के दर्शन कर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
मंदिर में शनिवार को भव्य बालाजी दरबार सजाया गया। इसके साथ ही श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन किया गया। सोमवार को सुंदरकांड पाठ एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ धार्मिक आयोजन का समापन हुआ।
भंडारे में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता की।
इस अवसर पर राजन गंगवार, अनिल जैसवार, महेंद्र वर्मा रिंकू, सोनी शर्मा, पियूष राजपूत, कृष्णा वर्मा, जूली वर्मा, जय शर्मा, निक्की श्रीवास्तव, अजय सिंह, नरेश सिंह, सभासद साकेत सक्सेना, भरत राठौर, रामबाबू वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने सेवा कार्य में सहयोग किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







