शशि भूषण दूबे कंचनीय/मोहम्मद अमीन शेख
मीरजापुर 19 मई। जिला उद्यान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद मीरजापुर के औद्यानिक खेती करने वाले समस्त कृषकों को सूचित किया जाता है कि मई माह में आए आंधी, तूफान व वर्षा से फसल को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति ‘दिलायी जायेगी। जिला उद्यान अधिकारी, मीरजापुर द्वारा माननीय उद्यान मंत्री की अध्यक्षता में मौसमी घटकों के कारण औद्यानिक फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के सम्बन्ध में हुई बैठक में दिये गये निर्देश के क्रम में बताया गया कि हाल ही में आयी आंधी, तूफान व वर्षा से किसानों को फल एवं शाकभाजी इत्यादि फसलों में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाये जाने का प्रयास विभाग द्वारा किया जायेगा। जनपद के समस्त कृषकों से अनुरोध है कि जिन कृषकों के यहाँ आंधी, तूफान व वर्षा से फल एवं शाकभाजी का नुकसान हुआ है उसकी सूचना भू अभिलेख, जियो टैग फोटोग्राफ्स, वीडियो एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों सहित कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, मीरजापुर एस. पी. आफिस परिसर कचहरी मीरजापुर में उपलब्ध कराने का कष्ट करें। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







