जनगणना : नगर परिषद पलेरा ने किया शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रगणकों नें 15 दिन में पूरा किया डिजीटल हाउस लिस्टिंग सर्बे

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पलेरा से संवाददाता अटल यादव पत्रकार

पलेरा (टीकमगढ़) भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में चल रहे डिजीटल हाउस लिस्टिंग एवं बिल्डिंग सर्बे कार्य में प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में संलग्न नगर क्षेत्र के शिक्षकों नें उत्कृष्ट कार्य कर जिले में मिसाल पेश की है. सीमित समयऔर चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी के बाबजूद मात्र 15 दिनों में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सौ फीसदी पूरा कर प्रशासन का विश्वास मजबूत किया है. सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा और राजेश्वरी यादव नें तो महज एक सप्ताह में ही सर्बे कर अपनी एचएलवी पूर्ण कर ली थी. चार्ज अधिकारी सीएमओ शिवि उपाध्याय के नेतृत्व में सभी 34 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों नें अपनी कार्यनिष्ठा, अनुशासन और तकनीक दक्षता से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समयसीमा के पूर्व ही शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है. इस उपलब्धि पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने संबंधित चार्ज अधिकारी सुपरवाइजरों, प्रगणकों एवं पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं हैं।कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है तथा इसमें प्राप्त आंकड़े शासन की विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जिले के प्रगणकों ने विषम परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा एवं लगन से कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि प्रगणकों द्वारा समय-सीमा में त्रुटिरहित डेटा एंट्री, मकानों की सटीक नंबरिंग तथा छूटे हुए परिवारों को जोड़ने का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ किया गया, जो प्रशंसनीय है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आगामी चरणों में भी इसी प्रतिबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने की अपेक्षा की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत