दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो,नीरज बिदुआ
बरेली। जेयष्ठ के दो माह जिसे स्थानीय भाषा में अधिक या पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। रविवार से प्रारंभ होने के साथ ईश्वर की भक्ति, भजन, पूजन का दौर शुरु हो गया। पुरुषोत्तम मास के प्रथम दिन क्षेत्र के नर्मदा तटों पर सुबह ब्रह्ममुहूर्त में नर्मदा मैया में स्नान के लिए भीड़ का नजारा बना रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा मंदिर जाने वाले श्रद्धालु नर-नारियों की अधिकता रही। पुरुषोत्तम मास में नर्मदा स्नान के विशेष महत्व के कारण नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु नर्मदा तटों पर पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के नर्मदा तट केतोघान, अलीगंज, पुल घाट, मांगरोल घाट, बगलवाड़ा, मौतलसिर नर्मदा तटों पर पुरुषों के साथ भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी जा रही है।
*पूजन,भजन का दौर शुरु-* पुरुषोत्तम मास भगवान श्री हरि को समर्पित रहता है। इस माह में पवित्र नदियों सरोवर में स्नान, भगवान की विशेष पूजन और भजन, स्मरण का विशेष महत्व बताया गया है। मंदिरों में दर्शन के साथ संगीतमय भजन कीर्तन भी शुरु हो गए है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







