सकतखेड़ी से रात में ट्रैक्टर चौरी 7 दिन में दूसरी चौरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद पुलिस के लिय चुनौती

SHARE:

हिंदुस्तान केशरिया /खाचरोद /कमलेश पाटीदार

सकतखेड़ी में सोमवार मंगलवार की मध्य रात्री को घर के बाहर रखा ट्रैक्टर चौरी हो गया ! सकतखेड़ी निवासी बाबूलाल मांगीलाल धाकड़ के घर के सामने रखा ट्रैक्टर चौरी हो गया, यह घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, इसकी सूचना चापाखेड़ा चौकी पर की गई जिसके बाद चौकी से पुलिस के जवान चौकी प्रभारी सुधीर शर्मा, योगेंद्र चौहान पहुंचे तो पुलिश को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा क्योकि इसके 7 दिन पहले ही एक किसान के घर से सोयाबीन चौरी हो गई थी, जिसकी छानबीन नहीं हुई जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश था, ग्रामीणों का कहना है कि इसके पहले मंदिर पर भी चौरी हुई थी किंतु उसका भी कोई पता नहीं चला जिसके कारण ग्रामीणों ने पुलिस को घर लिया ओर वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे जिसके बाद खाचरोद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया मौके पर पहुंचे ओर ग्रामीणों से बात करते हुई 8 दिन में समाधान निकालने की बात कही ! पुलिस के द्वारा अज्ञात कें खीलाफ चौरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है !
4 चौथी चौरी पर भड़के ग्रामीण :-
सकतखेड़ी में बीती रात हुए टैक्टर की चौरी उसके एक सप्ताह पूर्व घर के अंदर से सोयाबीन की चौरी ओर उसके पूर्व में एक बार भगवान के मंदिर से भगवान के आभूषण ओर बगदीराम कावरिया के कुएं से तुलसी की फसल चौरी हुई थी, ग्रामीणों का कहना है कि 4 बार चौरी हुई पहले 3 बार हुई चोरी में पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई आखिर ऐसा क्यों ओर इस बार भी कही केवल खाना पूर्ति तो नहीं कर दे इस बात को लेकर ग्रामीण भड़क गए ओर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बुला की मांग करने लगे जिसके बाद खाचरोद थाने से थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया पहुंचे ओर 8 दिन के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने !
चौकी पर पर्याप्त स्टाफ नहीं :-
चापाखेड़ा चौकी जहाँ कभी भी पर्याप्त स्टॉफ नहीं रहा और वर्तमान के तो सबसे कम स्टाफ है, एक चौकी प्रभारी के साथ 2 पुलिस केजवा ही पदस्थ है जबकि गाँव और काम दोनों ही अत्यधिक है, चापाखेड़ा में पुलिश चौकी होने के बाद भी किसी अपराध कि रिपोर्ट (एफ आई आर) के लिए खाचरोद थाने पर ही जाना पड़ता है चौकी पर रिपोर्ट (एफ आई आर) भी दर्ज नहीं होती है !

छाया संलग्न :- चौरी वाले स्थान पर समझाइश देते थाना प्रभारी नल

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत