हिंदुस्तान केशरिया/ कमलेश पाटीदार
खाचरौद। नगर को प्रतिदिन साफ एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा भीषण गर्मी में प्रतिदिन नगरवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो इस हेतु नगर पालिका परिषद निरंतर प्रयासरत हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा द्वारा सतत फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया जाता हैं, हाल ही मे अध्यक्ष भरावा द्वारा नायन फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण नपा उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ किया तथा नगर में सप्लाय होने वाले पेयजल की गुणवत्ता देखी। साथ ही प्लांट पर तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नगर में साफ स्वच्छ पेयजल सप्लाय हो यह सुनिश्चित किया जावे। किसी भी स्थिति में गन्दा पानी नगर में सप्लाय नही हो इस हेतु कड़े निर्देश दिए। साथ ही वर्तमान में गिर रही भीषण गर्मी में नागरिको को प्रतिदिन पर्याप्त जल उपलब्ध हो यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किये लापरवाही पर कठोर कार्यवाही करने की भी हिदायत दी।
इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, पार्षद दशरथ वाकतरिया, जल कार्य विभाग सभापति प्रतिनिधि राजेन्द्र धाकड़, पार्षद प्रतिनिधि बाबू नागर, चम्पालाल चौधरी सहित समस्त नायन प्लांट का स्टॉफ उपस्थित था।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







