नानीबाई के मायरे में बैलगाड़ियों की भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां, पारंपरिक तरीके से हुआ मायरे का स्वागत

SHARE:

@मंदसौर। गुर्जरबर्डिया चौपाटी स्थित विद्युत मंडल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय भव्य “श्री नानीबाई का मायरा” कथा महोत्सव के तीसरे दिन भक्ति, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही 5 सुसज्जित बैलगाड़ियों की भव्य मायरा यात्रा, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
परम पूज्य कथावाचक बालकदास जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस मायरा यात्रा में गुर्जरबर्डिया नरेश श्री सावलिया सेठ पारंपरिक मायरा लेकर ढोल-नगाड़ों एवं जयकारों के साथ कथा पांडाल पहुंचे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मायरा यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर एवं आरती उतारकर पारंपरिक तरीके से मायरे का अभिनंदन किया।
भव्य रूप से सजी बैलगाड़ियां, धार्मिक ध्वज एवं ढोल की गूंज आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रद्धालु “जय सावलिया सेठ” के जयकारों के साथ भक्तिरस में झूमते नजर आए।
इस पावन मायरा यात्रा को श्री राम सिंह जी गुर्जर पुत्र बबलू गुर्जर एवं पत्रकार मोहन गुर्जर की ओर से भव्य रूप से ले जाया गया, जिसमें साक्षात प्रभु श्री सांवलिया सेठ साक्षी बने।
कथा पांडाल पहुंचने पर मायरे का भव्य स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त कर प्रसादी ग्रहण की। आयोजन परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्थाएं की गईं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment