केसरीया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
अनदेखी का शिकार गांव पानबिहार करीब 12 हजार की आबादी के बाद भी नगर में अभी तक नहीं बना सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन नाही समुदायिक टिन सेड की सोगात मीली ग्रामीणों को मांगलिक आयोजन के लिए उठाना पड़ती है परेशानी
पानबिहार घटिया विधानसभा क्षेत्र का बड़ागांव जिसकी आबादी लगभग 12 हजार के करीब लेकिन सुविधाओं के अभाव में गांव बहुत पीछे है जवाब दारो की अनदेखी के कारण नगर में अभी तक ना सामुदायिक तीन सेट की सोगात मीली नहीं सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन बन पाया ग्रामीणों को मांगलिक आयोजन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है कुछ ग्रामीण मांगलिक भवन के अभाव में उज्जैन पहुंचकर मांगलिक आयोजन कर रहे तो कुछ मध्यम वर्ग के ग्रामीण इधर उधर भटकने को मजबूर जबकि गांव की आबादी के हिसाब से नगर में ही बनना चाहिए सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन जहां ग्रामीण कम खर्च में मांगलिक आयोजन कर सके
करीब 20 वर्ष पूर्व में नगर को मांगलिक भवन की सौगात मिली थी जो उस समय अधूरा बनकर तैयार भी हो चुका था लेकिन विधायक कार्यकाल खत्म होने के बाद से इस अधूरे मांगलिक भवन की ओर किसी का ध्यान नहीं गया तब से ही आज तक नगर में आधा अधूरा मांगलिक भवन बन कर खड़ा है क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग है कि जल्द ही नगर में बने सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन जिससे नगर के सभी लोगों को इसका लाभ मिल सके
नगर के गणेश लश्कर ने बताया कि नगर में मांगलिक भवन नहीं होने के कारण मांगलिक आयोजन के लिए काफी परेशान होना पड़ता है गर्मी के समय में तो कहीं भी आयोजन कर सकें लेकिन बारिश के समय तो बहुत ही परेशानी आती है गांव काफी बड़ा है और जनसंख्या के आधार पर गांव में सुविधाएं मिलना चाहिए
दीपेंद्र सिंह सोलंकी घटिया विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव है लेकिन गांव में एक भी सामुदायिक भवन नहीं है लोगों को शादी विवाह आयोजन करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है
मांगलिक भवन बनना चाहिए जिससे हर वर्ग के लोग कम खर्च में मांगलिक आयोजन कर सके
जालिम सरगरा नगर में सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन बनना चाहिए जिससे गरीब वर्ग आसानी से मांगलिक आयोजन कर सके क्योंकि नगर में अधिकतर लोग मध्यमवर्गीय और किसान मजदूर हैं जो ज्यादा खर्च कर मांगलिक आयोजन करने में असक्षम है
हरिजन मोहल्ले क्षेत्र में सभा मंडप बनाया है और एक मांगलिक भवन बनाया जा रहा है सामान्य और पिछड़ा वर्ग क्षेत्र में बढा मांगलिक भवन की आवश्यकता है और एक सामुदायिक टिन सेड निर्माण की जरूरत है
ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि भंवर सिंह राठौड़
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







