आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही स्कोर्पियो वाहन से 24 पेटी अवैध विदेशी बियर जप्त, वाहन सहित 4.70 लाख का माल बरामद

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन

धार, धार जिले में अवैध मदिरा के परिवहन और विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के आदेशानुसार, सहायक आबकारी आयुक्त श्री राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिनेश उदेनिया के नेतृत्व में आबकारी वृत्त धार की टीम ने अवैध मदिरा से भरे एक स्कोर्पियो वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर की ओर से एक महिंद्रा स्कोर्पियो गाड़ी (क्रमांक एमपी-11 बीई-0572) भारी मात्रा में शराब भरकर धार की तरफ आ रही है। सूचना मिलते ही आबकारी टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त वाहन की घेराबंदी कर उसे रोका, जिसकी तलाशी लेने पर वाहन से ‘दबंग’ कैन बियर की 24 पेटियां बरामद की गईं।
विभाग द्वारा वाहन से कुल 276 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गई है। मौके से फरार अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि शासकीय नियमों के तहत यह पूरी कार्यवाही नवीन विधान हेतु निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से वीडियो आदि बनाकर पारदर्शी तरीके से की गई।
मामले में जप्त की गई अवैध मदिरा एवं स्कोर्पियो वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। इस सराहनीय कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिनेश उदेनिया, आबकारी उप निरीक्षक राज कुमार शुक्ला, मुख्य आरक्षक कैलाश बघेल, तथा आरक्षक रामसिंह बामनिया, राजेन्द्र पवार, आशीष माली एवं पवन ठाकुर शामिल थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत