कार्य में लापरवाही वरतने पर खनियांधाना में दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की सेवा समाप्त

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुकेश चौधरी

शिवपुरी। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के आदेशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी डी.एस.जादौन के मार्गदर्शन में तथा पिछोर एसडीएम ममता शाक्य के निर्देशन पर खनियाधाना महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र नियमित न खुलने और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिए जाने के मामले को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओ पर कार्रवाई की गई की गई. जानकारी के अनुसार खनियांधाना की वार्ड क्र.9 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्नेहलता यादव एवं सिनावलकला की कार्यकर्ता गीता लोधी की सेवा समाप्त कर दी गई। इसके अलावा दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सेवा समाप्त के सम्बन्ध में एक माह का अल्टीमेटम दिया गया है। तथा 20 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को कार्य में लापरवाही के चलते नोटिस जारी किये गए एवं का वेतन काटा गया।
जिला कलेक्टर वर्मा द्वारा अधिकारियों को आंगनवाड़ी केंद्रों के सतत निरीक्षण के निर्देश दिए थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी व एसडीएम अनुभाग पिछोर की देखरेख में परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों ने निरीक्षण कर रिपोर्ट दी जिसमें कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के अनुपस्थित रहने व नियमित रूप से केंद्रों का संचालन न करने, केंद्र पर सेवाएं न देने, केंद्र पर अनुपस्थित मिलने,योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को न देने, पोषण ट्रैकर एप संपर्क में कार्य न करने व कुपोषित बच्चों का प्रबंधन, कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई. कार्यकर्ता स्नेहलता यादव एवं कार्यकर्ता गीता लोधी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
पोषण ट्रेकर एवं सम्पर्क एप सहित योजनाओं का विधिवत संचालन न करने, आंगनबाड़ी केंद्र के रिकॉर्ड का संधारण न करने मुख्यालय निवास न करने पर 20 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं को नोटिस दिए गए जिसमें गूडर से सुषमा जैन, अमुहाय कमलेश चौहान,देवीपुरा से रक्षा शर्मा, मजरा धमधोली से वर्षा यादव,दीप्ती यादव रिजोदा से केशकुंवर, फोटू यादव ढोंगा से रामवती वंशकार, दुर्गापुर की किरण सोनी,मायापुर से राजकुमारी सेन, कंचनपुर सुषमा जाटव,मुहारी गुड्डी केवट,अमरपुरललन से फूलवती, जेरा ममता कोली,देवखो से बेबी राजा आदि को 3 से 15 दिन का मानदेय राजसात किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत