आंकाक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम महत्वपूर्ण, सभी इंडिगेटर्स में पूर्णता करें- डॉ करूणा

SHARE:

स्थानीय संपादक
बंटी सोनी
दैनिक केसरी हिंदुस्तान

श्योपुर,
नीति आयोग भारत सरकार की ओर से श्योपुर के लिए नियुक्त सेंट्रल प्रभारी डॉ करूणा कुमारी ने आंकाक्षी विकासखण्ड अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसमें विभिन्न बुनियादी सुविधाओं शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल आदि को शामिल करते हुए आम लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए 38 इंडिगेटर बनाये गये है, जिनमें संबंधित विभाग शत प्रतिशत पूर्णता हासिल करें।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित उक्त बैठक के दौरान कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, डीएफओ सामान्य श्री केएस रंधा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद, एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, प्रभारी जिला योजना अधिकारी श्री गिर्राज शर्मा, सीईओ जनपद श्योपुर श्री एसएस भटनागर, कराहल श्री अभिषेक त्रिवेदी सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, पीएचई, कृषि, पशुपालन, एनआरएलएम के अधिकारी तथा विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद रहें।
डॉ करूणा कुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला बाल विकास विभाग, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, स्वसहायता समूह, ग्रामीण विकास विभाग, पीएमजीएसवाय आदि बेसिक इन्फ्रस्टेक्चर से संबंधित इंडिगेटर बनाये गये है, जिससे हम योजनाओं की प्रगति के बारे में जान सकते है तथा कमजोर क्षेत्र में पूरी क्षमता के साथ कार्य करने के लिए योजना बना सकते है, जिससे शासन की मंशानुरूप ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को पूर्ण रूप से लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि गत वर्ष पशुपालन, एनआरएलएम एवं कृषि विभाग के सूचकांको में शत प्रतिशत पूर्णता की गई थी। महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग इस वर्ष निर्धारित इंडिगेटर में शत प्रतिशत कव्हरेज सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि विभाग अपने-अपने इंडिगेटर को पूर्ण करने के लिए विकासखण्ड क्षेत्रो में कार्यरत एनजीओ से समन्वय कर उनकी सहायता प्राप्त कर सकते है, इसके अलावा सभी विभाग एकीकृत होकर कार्य करते हुए लोगों को सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करने के इस कार्य में अपनी भूमिका निभायें। उन्होंने कहा कि क्षय रोग उन्मूलन के लिए गांव-गांव में कैम्प लगाकर स्क्रीनिंग की जायें तथा चिन्हित रोगियों को उपचार प्रदान किया जायें।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं एवं अधोसंरचनात्मक विकास के लिए तीनों विकासखण्ड में कार्य किये जा रहे है, बीएसएनएल अंतर्गत पंचायतों को भारत नेट से जोडने की दिशा में भी कार्य योजना अनुसार कार्य किया जा रहा है। जिले के सभी समूहों को रिवॉल्विंग फंड उपलब्ध कराया गया है तथा आंगनबाडी केन्द्रों में पेयजल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। एफपीओ का गठन भी जिले में हुआ है और वर्तमान में 18 एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) पंजीकृत है। गर्भवती महिलाओं की एएनसी का कार्य सतत् रूप से किया जा रहा है तथा शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव की दिशा में आगे बढ रहे है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत भी लोगों को लाभ दिया जा रहा है। क्षय रोगियों को नियमित रूप से फूड बॉस्केट भी प्रदाय की जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment