जन सहयोग से खरगोन में हुआ खेड़ापति माता मंदिर का भव्य निर्माण

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो, नीरज बिदुआ

पांच युवाओं की पहल और संकल्प से बना भव्य मंदिर
बरेली| तहसील के सबसे बड़े ग्राम खरगोन जो कि आसपास के 20-25 ग्रामों के बीच मुख्य व्यापारिक केंद्र है पांच युवाओं के वर्षों पूर्व लिए संकल्प और पहल से खेड़ापति माता मंदिर का निर्माण हुआ देवी भक्तों की आस्था दर्शन पूजन का प्रमुख केंद्र बन गया है खरगोन में कभी खेड़ापति माता मंदिर की टूटी-फूटी मूर्तियां और छोटी सी मढ़िया थी खेड़ापति माता मंदिर से ही मांगलिक कार्य की शुरुआत होने की परंपरा है 1995 में खेड़ापति माता मंदिर की दशा सुधारने बैठक में पांच युवाओं द्वारा मंदिर निर्माण और विकास का संकल्प लिया गया प्रत्येक शनिवार लोगों से 2 से 5 रुपए की छोटी सी सहयोग राशि लेने की शुरुआत हुई खेड़ापति माता मंदिर के लिए लाखों की राशि वर्षों में एकत्रित होने के साथ खर्च कर अब भव्य खेड़ापति माता मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है वर्तमान में मंदिर के लिए 150 से अधिक लोगों की सक्रिय भूमिका बनी हुई है खेड़ापति माता मंदिर खरगोन वासियों के लिए आस्था विश्वास और पूजन का विशेष केंद्र बन गया है|

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment