दैनिक कैसरिया हिंदुस्तान धार से मैना मारू
ई-टोकन उर्वरक प्रणाली सहित आधुनिक खेती की तकनीकों से किसानों को किया जागरूक
बदनावर। ग्राम पिटगारा में मध्य प्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाने के उद्देश्य से संचालित विशेष अभियान अंतर्गत मंगलवार को बदनावर विकासखंड के पिटगारा में कृषि रथ पहुंचा, जहां खरीफ सीजन पूर्व कृषकों को वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में अधिकारियों ने ई-विकास व्यवस्था अंतर्गत लागू ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि नई प्रणाली से खाद उपलब्धता अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनेगी। साथ ही अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों के संतुलित उपयोग, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, फसल विविधिकरण, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण, पराली प्रबंधन तथा कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने संबंधी विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा खेत समतलीकरण और आधुनिक उपकरणों के उपयोग से उत्पादन वृद्धि के उपाय भी समझाए गए। उपस्थित ग्रामीणों ने विशेषज्ञों से संवाद कर खरीफ फसलों की तैयारी, सिंचाई, उर्वरक उपलब्धता और नवीन तकनीकों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका समाधान मौके पर किया गया। अधिकारियों ने शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक पद्धतियां अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि खेती में नवाचार अपनाने से लागत कम होने के साथ आय में वृद्धि संभव है। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी घनश्याम बगड़, कृषि विस्तार अधिकारी सूर्यभानुप्रताप सिंह राठौर,कृषि विस्तार अधिकारी गोकुल चौहान, आत्मा परियोजना से चंचल चौहान सहित पशुपालन एवं उद्यान विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषकों ने सहभागिता कर जानकारी प्राप्त की तथा उन्नत तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







