जैन मिलन सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता है

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो लोकेंद्र सोलंकी भितरवार

जैन मिलन द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित,200 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
भितरवार। सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना के तहत जैन मिलन भितरवार के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री इंजी राजेंद्र जैन मगरौनी एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश जैन मगरौनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन मिलन भितरवार के संरक्षक डॉ. एम.एल. जैन ने की।अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि जैन मिलन सदैव सामाजिक सरोकारों एवं सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। स्वास्थ्य शिविर जैसे आयोजनों से जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलती हैं और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना के साथ जैन मिलन निरंतर जनहित के कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र 2 के क्षेत्रीय उपमंत्री रॉकी जैन ने किया आभार व्यक्त भितरवार अध्यक्ष महेश चंद्र जैन ने किया
शिविर में डॉ. दीपक शर्मा ने हृदय रोग से संबंधित मरीजों की जांच की। डॉ. राजेश सिंह ने हड्डी एवं जोड़ रोग से पीड़ित मरीजों को परामर्श दिया। डॉ. वी.के. गुप्ता ने पेट एवं पथरी रोग से संबंधित मरीजों का परीक्षण किया। वहीं डॉ. कोमल जादौन एवं डॉ नैन्सी अग्रवाल ने महिला रोगों से संबंधित मरीजों को चिकित्सकीय सलाह दी। डॉ. वत्सला जैन ने आयुर्वेद पद्धति से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। शिविर के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में डॉ. नीरज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।शिविर में लगभग 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर रॉकी जैन, अध्यक्ष महेश चंद्र जैन, दामोदर जैन, मंत्री वीरेन्द्र जैन बल्लन, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन एड, शांतिलाल जैन ,मनीष जैन हेमंत जैन मुकेश जैन डॉ गोपाल अग्रवाल,कपिल जैन , मोनू जैन,रवि जैन, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी निःशुल्क की गईं। बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत