सहारन गांव में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो लोकेंद्र सोलंकी भितरवार

चोर दो घरों से ले उड़े आभूषण और नगदी, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
भितरवार। सहारन गांव में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। निशाना बनाकर दो घरों में घुसे चोर सोने के आभूषण और कुछ नगदी चोरी कर रफूचक्कर हो गए। एक घर में सबसे बड़ी चोरी हुई है। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू करते हुए आवश्यक कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार नगर के समीप स्थित ग्राम सहारन में बीती शनिवार की रात को अज्ञात चोर दो घरों से माल चोरी कर ले गए। सरदार सुल्लखन सिंह के घर खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने सबसे पहले घर के सभी कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। जिससे जागकर कोई परिजन बाहर न आ सके। इसके वे आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए घर से 10 तोला सोना और 50 हजार रुपए नगद ले उड़े। रविवार सुबह जब सरदार सुलक्खन सिंह जागे और उन्होंने गेट खोला तो गेट नहीं खुला। जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी राजदीप को पीछे के रास्ते से बाहर निकाला तो मालूम चला कि गेट की कुंडिया लगी है। और बाहर से खिड़की टूटी हुई है। खिड़की के सहारे परिवार बाहर आया और अंदर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। वही अलमारी का गेट भी टूटा था। इसके बाद मामले की सूचना भितरवार पुलिस को दी गई। जिस पर थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल प्रारंभ की। सरदार सुलक्कन सिंह ने बताया कि घर में रखा करीब 10 से 12 तोला सोना व 50 हजार रुपए नगदी चोरी हुए हैं। उनका कहना था कि उनकी एक बेटी पुर्तगाल से यहां रहने के लिए आई है। वह तो उसका सामान हमारे साथ कमरे में ही था। अन्यथा उसका सामान भी चोरी हो जाता। फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरो व मुखबिर तंत्र के जरिए चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं बताते हैं। कि चोरों ने गांव के रविन्द्र बघेल पुत्र दशरथ बघेल के घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यहां से चोर कुछ नगदी चोरी कर ले गए। वहीं इस संबध में थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि सहारन में एक घर में चोरी हुई है। मामले में जांच कर रहे हैं। तकनीकी साक्ष्यों के जरिए चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत