रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली |मामला सरई थाना क्षेत्र ग्राम झारा जिला सिंगरौली आदिवासी युवक दरवारी सिंह पिता जय सिंह के साथ लोहे के सरिया से मारपीट किया गया पीड़ित दरवारी सिंह का कहना है की दिनांक 11/05/26 कों दरवारी सिंह द्वारिका प्रसाद जायसवाल के यहाँ लकड़ी का काम करने गया था काम करने के बाद मै पैदल अपने घर की ओर लौट रहा था उस करीब 8बजे रात बर्दीया नदी के पास पहुंचा था उसी समय विनोद जायसवाल, रामाधार जायसवाल, मुकुंद लाल जायसवाल मिले और मुझे गाली देने लगे और बोले की तुम दारू बनाने की शिकायत करोगे विडिओ बनाओगे तब मै बोला की मै कही शिकायत नहीं किया हूँ इसी बात कों लेकर विनोद जायसवाल मुझे लोहे के राड से मारा और मेरा सिर फट गया उसी समय रामाधार जायसवाल और मुकुंदलाल जायसवाल हाथ मुक्का से पीटने लगे मै हल्ला किया तो नारायण सिंह, आदान सिंह, आकर बीच बचाव किये तब तीनो वहाँ से भागते हुए बोले की अगर कही शिकायत किये तो जान से मारकर खत्म कर देंगे अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाना एक आदिवासी व्यक्ति को भारी पड़ गया। गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने का विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित दरवारी सिंह पर लोहे की सरिया से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से चोट आई हैं।मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने अपने ही परिवार के घर पर शराब बनाने वाले कों मना किया और बोला की तुम लोग मेरे परिवार के घर शराब क्यूँ बना रहें हो अवैध शराब बनाने का किया विरोध किया था। इसके बाद शराब माफिया के गुर्गों ने गुस्से में आकर उन पर लोहे की सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। खून से लथपथ हालत में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, सरई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपियों पर कार्यवाही हो चुकी है लेकिन अभी तक आरोपी घूम रहें बेखौफ़|
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







