नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली शिवली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की
कानपुर देहात। जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली शिवली पुलिस ने त्वरित
कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 14 मई को नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज
मुकदमे के वांछित अभियुक्त चन्दू मंसूरी उर्फ चांद (20 वर्ष), निवासी शंकर नगर (शिवली) को रविवार को पाण्डू नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
इससे पूर्व पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया था, जिसके बाद मामले में साक्ष्य संकलन के आधार पर बीएनएस की संगीन धाराओं
सहित पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक आनंद कुमार
पाण्डेय और कांस्टेबल रवी कुमार की टीम द्वारा दबोचे गए इस आरोपी को कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत