राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आकस्मिक रूप से जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने विभिन्न वार्डो का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से रूबरू चर्चा कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर श्री यादव ने भर्ती मरीजों से पूंछा दवाईयां सही समय पर मिल रहीं है,मरीजों ने कहा हॉ, मिल रही है, इलाज में कोई दिक्कत नहीं है। कलेक्टर ने कूलर, पंखा आदि के बारे में भी भर्ती मरीजों से चर्चा की।
कलेक्टर श्री यादव ने सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटैल को अस्पताल में व्यवस्थाओं के सुधार के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा जहां कुछ कमियां है उन्हें पूरा किया जाये। चिकित्सालय के कर्मियों की वेतन के संबंध में बताया शासन से पैसा आ चुका है, अस्पताल प्रबंधन ने राशि सैडमैप को दे दी है, आगे की कार्यवाही पूरी होते ही सभी का वेतन मिल जायेगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







