नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। नगर की प्रतिभाशाली बेटी महक कौशल द्वारा सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 98′ अंक प्राप्त कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित करने पर नगर में हर्ष एवं गौरव का वातावरण निर्मित हो गया। इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने राजू कौशल (राजू रतलामी) के निवास पहुंचकर बिटिया महक कौशल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
महक कौशल की इस शानदार उपलब्धि को नगर के लिए गौरव का विषय बताते हुए प्रिंस राठौर ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है।
प्रिंस राठौर जी ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार है और युवा पीढ़ी की सफलता से ही देश एवं समाज का भविष्य सुरक्षित होता है। उन्होंने कहा कि नगर की प्रतिभाशाली बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में सदैव ज्ञान और शिक्षा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है तथा आज आवश्यकता इस बात की है कि युवा वर्ग शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। महक कौशल की यह सफलता केवल एक परिवार की उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे नगर के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इस दौरान नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने महक कौशल के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे परिवार का त्याग, संस्कार और सतत मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महक भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित कर परिवार, समाज एवं नगर बस का नाम प्रदेश और देशभर में गौरवान्वित करेंगी। इस अवसर पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी महक कौशल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







