चितरंगी जेई पर लापरवाही के आरोप, अंधेरे में गुजर रही आनंद गांव के लोगों की जिंदगी
प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली जिले के चितरंगी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरसर कोठार के आनंद गांव में दशरथ जायसवाल के घर के पास लगा ट्रांसफार्मर महीनों से जला पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था ठप होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अब तक उसे बदला नहीं गया। लगातार बिजली गुल रहने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है तथा छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गर्मी से परेशान होकर बीमार पड़ने लगे हैं।उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में जब भी ट्रांसफार्मर जलता है, उसे बदलने में दो से चार महीने का समय लग जाता है। विभाग की इस लापरवाही के कारण लोगों को बार-बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने चितरंगी जेई पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा समय पर ट्रांसफार्मर बदलवाने की कोई ठोस पहल नहीं की जाती, जिससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है।ग्रामीणों ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







