कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी के नवीन पदाधिकारियों द्वारा नगर स्थित रेस्ट हाउस मे क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू से सौजन्य मुलाक़ात कर आभार जाताया। इस अवसर पर विधायक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और विधायक साहू ने सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर पुष्प गुच्छ एवं पार्टी गमछा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान संगठन की मजबूती जनहित से जुड़े स्थानीय मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए विधायक संदीप साहू ने एक बड़ा आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि जिन सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को फिलहाल नियुक्ति नहीं मिल पाई है उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है संगठन में उनकी भागीदारी तय करने के लिए जल्द ही नई नियुक्तियाँ प्रदान करने हेतु ठोस पहल की जाएगी। वही उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं सभी साथी एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करें और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को गाँव-गाँव घर-घर तक पहुँचाए। विधायक के इस आश्वासन और मार्गदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने एक स्वर में पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि बंजारे नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू नंदेश्वर साहू उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा पीतांबर साहू मंडल अध्यक्ष तोमन चंद्राकर कृपा साहू नेमुनारायण घृतलहरे नवनियुक्त पदाधिकारी कोषाध्यक्ष फुलचन्द्र घृतलहरे उपाध्यक्ष सनत वर्मा, बरातू राम ध्रुव श्यामलाल पटेल लेखराम गनहरे राजकुमार साहू, मेघनाथ यादव महामंत्री गुलाब यदू ऋषि साहू रामस्वरूप वर्मा, यशवंत वर्मा (रिंकू) रूखमणी तेहरवंश,खिलेन्द्र कुमार पात्रे, निलेश वर्मा, बिसेसर वर्मा, सचिव कुमार साहू,महेश्वरी बंजारे केजराम यादव चेतन कन्नौजे सेवाराम निषाद इन्द्रकुमार वर्मा दिनेश साहू दिलीप सेन महेश्वर चन्द्राकर, काशी घृतलहरे कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सिंह राजपूत डोमन साहू गजेन्द्र साहू हीरालाल यादव यामिनी साहू खिलावन वर्मा सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







