खवासा में प्रशासन का बड़ा अभियान ओवरलोड वाहनों, मॉडिफाइड साइलेंसर और यातायात अव्यवस्था पर संयुक्त कार्रवाई

SHARE:

रिपोर्ट धीरज वाघेला थांदला

खवासा — थाना थांदला अंतर्गत चौकी खवासा क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था सुधारने एवं ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण को लेकर विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम ने मिलकर क्षेत्र में सघन जांच अभियान संचालित करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की।अभियान के दौरान प्रशासन की टीम ने बस स्टैंड चौराहे से लेकर रोगिया देवी चौराहे तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान दुकानों के सामने अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा व्यापारियों एवं वाहन चालकों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु समझाइश दी गई।संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों, तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों एवं गाड़ियों पर हुड़दंग कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मौके पर चालान बनाए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।इस दौरान नियमों का पालन कर रहे वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। प्रशासन की इस पहल की आम नागरिकों ने सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि लोगों को दंड के साथ-साथ यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी अभियान का मुख्य उद्देश्य है।संपूर्ण कार्रवाई में एसडीएम महोदय, तहसीलदार साहब, थाना प्रभारी थांदला सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment