घंसौर थाना प्रभारी एल एस झरिया की पहल से गूंजा सौहार्द का संदेश, बकरीद को लेकर हुई ऐतिहासिक शांति समिति बैठक

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीप शफीक खान मीडिया प्रभारी

सिवनी घंसौर दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से प्रकाशित एल एस झरिया ने शनिवार दिनांक 16/05/2026 को ऐसा सराहनीय कदम उठाया जिसकी पूरे घंसौर क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाए जाने को लेकर घंसौर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें कहानी दारोट कला सहित घंसौर थाना क्षेत्र के गांवों और नगर के मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए बैठक के दौरान थाना प्रभारी एल एस झरिया ने सभी समुदायों के बीच आपसी भाईचारा बनाए रखने कानून व्यवस्था का पालन करने और शासन के नियमों के अनुसार त्योहार मनाने की अपील की उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि घंसौर की पहचान हमेशा शांति सौहार्द और एकता से रही है और इसे हर हाल में कायम रखा जाएगा थाना प्रभारी की सरल कार्यशैली सौम्य व्यवहार और समाज के प्रति जिम्मेदार सोच ने मौजूद लोगों का दिल जीत लिया बैठक में मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी पुलिस प्रशासन की इस पहल की खुलकर सराहना की और भरोसा दिलाया कि बकरीद पर्व पूरी शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा इतना ही नहीं बैठक के बाद थाना प्रभारी एल एस झरिया ने सभी उपस्थित लोगों से आत्मीयता के साथ चर्चा कर उनका हालचाल जाना और नाश्ते के माध्यम से सौहार्द का संदेश भी दिया उनकी इस मानवीय और सकारात्मक पहल की पूरे क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है घंसौर क्षेत्र में कानून व्यवस्था के साथ सामाजिक समरसता बनाए रखने में थाना प्रभारी एल एस झरिया की सक्रिय भूमिका को लोग एक मजबूत और संवेदनशील पुलिस नेतृत्व के रूप में देख रहे हैं जिस में घंसौर थाना के सभी सिपाही के साथ जन चर्चा की गई ओर मुस्लिम सामुदायिक के लोगो में थाना प्रभारी घंसौर कि ओर समस्त स्टॉप को त्यौहार का न्योता भी दिया

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत