सम्पर्क अभियान के तहत घमूरी में विद्युत मंडल मौ द्वारा लगाया गया विशेष कैंप

SHARE:

जिला ब्यूरो चीफ अब्दुल हमीद की खास रिपोर्ट

घमूरी में विद्युत मंडल मौ द्वारा संपर्क अभियान के अंतर्गत विशेष विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बिजली उपभोक्ता पहुंचे, जहां उनकी विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान बिजली बिल सुधार, नए विद्युत कनेक्शन, बकाया राशि संबंधी जानकारी तथा अन्य विद्युत सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया।
कैंप में उपस्थित मौ विद्युत मंडल के जेई आर.एस. गौर ने बताया कि शासन की जनहितकारी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल परिवारों को मात्र 5 रुपये में घरेलू विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी पात्र हितग्राहियों के लिए 5 रुपये में घरेलू कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि शासन की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए विद्युत विभाग से संपर्क करें।
विशेष कैंप के दौरान कुल 12 नए विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। कार्यक्रम में डीई गोहद जेम्स लखेरा एवं डीई भिंड रवि कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर कैंप का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने विभागीय कर्मचारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
स्थानीय नागरिकों ने घमूरी में लगाए गए इस विशेष कैंप की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से आम लोगों को राहत मिलती है और विभागीय सेवाएं सीधे जनता तक पहुंचती हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई