नवग्रह शनि मंदिर बड़ावदी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब भक्तों ने की प्रसादी ग्रहण सुबह से देर रात तक चला भंडारा (शनि जयंती पर हुआ आयोजन)

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान दिनेश पौराणिक
बड़ावदा
शनिचरी अमावस्या के उपलक्ष में नवग्रह शनीधाम मंदिर बड़ावदी पर सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारो मैं भक्तगण अपनी बारी का इंतजार कर भगवान शनिदेव के दर्शन लाभ लेने को आतुर रहे सुबह से ही भगवान शनि देव के तेल अभिषेक चलता रहा।
नवग्रह शानी धाम मंदिर पर विशाल भंडारे में खास बात यह रही की प्रति अमावस्या पर यहां भंडारा आयोजित होता है सुबह 9 बजे से यह भंडारा शुरू हो जाता है जो की रात्रि में 12:00 बजे तक चलता है नगर वासीयो एवं भक्तगणों का कहना है कि सुबह 9:00 से रात्रि में 12:00 बजे तक चलने वाला यह भंडारा निश्चित ही यहां भगवान शनि देव की असीम कृपा को दर्शाता है ।
मंदिर के पुजारी पंडित पुरुषोत्तम जोशी ने बताया कि इस बार शनिश्चराय अमावस्या का जो योग बना है यह संयोग से मिलता है लगभग 13 वर्षों बाद आज अमावस्या एवं शनिवार के साथ ही कुछ हम योग है जिन लोगों की कुंडली में भगवान शनि देव की साडेसाती एवं ढैय्या चल रही है उनके लिए इस दिन का विशेष महत्व होता है इस दिन शनि देव के निमित्त दान व्रत एवं पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं।
साथ ही न्याय प्रिय देवता भगवान शनि देव के दर्शन मात्र से ही आदमी की दशा परिवर्तित होती है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment