एलुमनी मीट 2026’ में जुटे पूर्व छात्र, यादों के साथ सजी सांस्कृतिक संध्या

SHARE:


रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा हुए शामिल, 200 से अधिक पूर्व विद्यार्थियों की सहभागिता

बलौदाबाजार (महाकौशल)। शासकीय दाऊ कल्याण कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 15 मई 2026 को ‘‘एलुमनी मीट 2026’’ के तहत भूतपूर्व छात्रों का स्नेह सम्मेलन उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5:30 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व छात्रों का शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। प्राचार्य डॉ. ए.के. उपाध्याय ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं डॉली निशांत शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम संयोजक सहायक प्राध्यापक डॉ. राजेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री टंकराम वर्मा के साथ पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, परमेश्वर यदु, विजय केशरवानी, मोतीलाल वर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

भूतपूर्व छात्रों में डॉ. विमल गोविदानी, डॉ. राजेश मिश्रा, राजकमल मिश्रा, प्रदीप वाजपेयी, एस.एम. पाध्ये, डॉ. ब्रम्हानंद मार्कडेय, ऋतुपर्ण नामदेव, दुर्गेश वर्मा, संदीप पाण्डेय, हितेंद्र ठाकुर, डॉ. अशोक वर्मा, डॉ. नरेन्द्र जैन, एस.एल. नेगी, डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. बाल्मिकी साहू, चन्द्रकांत जलहरे, लक्ष्मी नारायण जलहरे, नीरज बाजपेयी, अरविंद मिश्रा, किरण वर्मा, सुरेश साहू, दिलीप महेश्वरी, शीतल पटेल, फूलचंद साहू, पंकज साहू सहित सैकड़ों पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन में विशेष आकर्षण जोड़ा। गीत-संगीत की प्रस्तुति के बीच मंत्री टंकराम वर्मा ने भी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में मधुरता घोली। आयोजन में सभी के लिए रात्रि भोज की भी व्यवस्था की गई।

महाविद्यालय परिवार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. ए.के. उपाध्याय, डॉ. रीता यादव एवं डॉ. राजेंद्र वर्मा ने किया। पंजीयन कार्य डॉ. सुशीला गिलहरे, ग्लैडिस सिम्मी मिंज एवं तारा पटेल द्वारा किया गया। स्वागत व्यवस्था प्रो. अनिता टंडन एवं प्रो. ज्योति दीवान ने संभाली।

भोजन व्यवस्था में मोहन लाल वर्मा, जयंत मिंज, अभिषेक बंजारे, डॉ. अजय कुमार औधेलिया, रूपेश देवांगन, सुषमा दीवान, नरेन्द्र देव मिर्झा, नरोत्तम नेताम एवं नरेश ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई