तिल्दा नेवरा में पेट्रोल और डीजल के लिए मारामारी लगी लंबी कतार।

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900

तिल्दा नेवरा में पेट्रोल डीजल की भारी किल्लत मची हुई है कुछ पेट्रोल पंपो में पेट्रोल तो मिल रहा है लेकिन कई पेट्रोल पंपो में डीजल नहीं मिल रहा है।

यहां तिल्दा खरोरा मुख्य मार्ग पर स्थित एचपी कंपनी (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) कंपनी में पेट्रोल तो है लेकिन डीजल खत्म हो गया है वही उसके पहले स्थित भारत पैट्रोलियम कंपनी के पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल दोनों मिल रहा है जहां मुख्य मार्ग पर स्थित इस भारत पेट्रोलियम में डीजल के लिए लंबी कतारे लगी हुई है।
जिसके चलते रोड जाम हो गया है।

आज शनिवार दोपहर पेट्रोल पंप में डीजल के लिए भारी मारा मारी है ।

वहीं कुछ पेट्रोल पंपों में डीजल और पेट्रोल दोनों खत्म हो गया है। तिल्दा के अधिकांश पेट्रोल पंपो में डीजल नहीं मिल रहा जिसकी वजह से यह स्थिति निर्मित हो गई है।

शनिवार दोपहर से देर शाम तक भारी कतार लगी रही साथ ही सड़क जाम हो गया था।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment