जनकपुर चोरी प्रकरण में फरार आरोपियों पर ₹5 हजार का इनाम घोषित बैंक से निकाली गई ₹4.25 लाख की रकम कार का कांच तोड़कर की गई थी चोरी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/ जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/जनकपुर

जनकपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा ₹5,000/- नगद इनाम घोषित किया गया है। यह कार्रवाई थाना जनकपुर के अपराध क्रमांक 98/2026, धारा 305 (ब)(ग) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ध्रुव यादव निवासी खिरकी, थाना कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा जनकपुर से ₹4,25,000/- की राशि निकाली थी। रकम को कार की सामने वाली सीट पर रखकर वे कुछ समय के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने कार का कांच तोड़कर नकदी चोरी कर ली।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान पिंटू यादव पिता मोहन यादव निवासी न्यूटोला, जुबलीगंज वार्ड नं. 01 थाना कोढ़ा जिला कटिहार (बिहार) तथा सुमित सिसोदिया उर्फ बंदर पिता रामश्याम निवासी भेलगांव थाना अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के रूप में की है।
पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) ने पुलिस रेग्युलेशन के प्रावधानों के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा गिरफ्तारी में सहायक महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5,000/- नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखने की बात कही गई है।
संपर्क नंबर
📞 पुलिस अधीक्षक एमसीबी – 9479194855
📞 पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भरतपुर – 9425244662
📞 थाना प्रभारी जनकपुर – 7747908484
📞 पुलिस कंट्रोल रूम एमसीबी – 9479160180
एमसीबी पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment