गंधवानी से गोपाल राठौड़
गंधवानी – भारत की जनगणना 2027 अंतर्गत दिनांक 13 मई 2026 को गंधवानी जनगणना चार्ज ग्रामीण धार जिले में 100% कार्य पूर्ण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गंधवानी जनगणना चार्ज ग्रामीण को प्रथम स्थान पर लाने में श्री मुकेश मालवीय तहसीलदार चार्ज ग्रामीण जनगणना अधिकारी गंधवानी द्वारा अथक प्रयास किए गए उसी के परिणाम स्वरूप गंधवानी जनगणना चार्ज ग्रामीण जिले में प्रथम स्थान पर रहा
शासन के निर्देश अनुसार गंधवानी जनगणना चार्ज ग्रामीण मैं जनगणना चार्ज अधिकारी गंधवानी समय-समय पर मास्टर ट्रेनर फील्ड ट्रेनर एवं प्रगणकों को लक्ष्य प्राप्त करने हेतु समय सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया सही दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु अवगत कराया गया प्रतिदिन फील्ड में मकान सूचीकरण कार्य कितने प्रतिशत ऑफलाइन ऑनलाइन प्रगति की समीक्षा ऑनलाइन वीसी माध्यम से श्री मुकेश मालवीय गंधवानी जनगणना चार्ज ग्रामीण द्वारा की गई जिसके परिणाम स्वरूप गंधवानी जनगणना चार्ज ग्रामीण निर्धारित समय से पूर्व दिनांक 13 मई 2026 को 100% कार्य पूर्ण करने में सफलता प्राप्त हुई दिनांक 1 मई 2026 से लेकर दिनांक 13 मई 2026 तक सभी के द्वारा अथक प्रयास किया गया जिससे शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने में सफलता मिली
साथ ही दिनांक 13 मई 2026 शत प्रतिशत कार्य पूर्ण होने के पश्चात आज दिनांक 14 में 2026 से सर्किल वाइज समस्त सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को गंधवानी जनगणना चार्ज ग्रामीण अंतर्गत उनके द्वारा बनाए गए नजरी नक्शे की जांच हेतु चार्ज स्तर पर टीम बनाकर लगातार दिनांक 19 मई 2026 तक जांच की जाएगी जिससे नक्शे में कोई भी किसी भी प्रकार की जो त्रुटि है उसका सुधार होकर सही सही नक्शे सर्कल के एवं एचएलबी के तैयार किया जा सकेंगे
भारत की जनगणना 2026 के कार्य में संलग्न समस्त फील्ड ट्रेनर्स, मास्टर ट्रेनर्स, समस्त सुपरवाइजर, समस्त प्रगणकों एवं तहसील स्तरीय जनगणना कक्ष में कार्यरत समस्त कर्मचारी जिसमें श्री नरेंद्र सोनी जनगणना सुपरवाइजर गंधवानी, मांगीलाल सूर्यवंशी,सोहन सोलंकी जनगणना सहायक, अशोक टेलर, देवराज वर्मा ऑपरेटर मनोज डावर , महेंद्र गहलोत, लालसिंह वास्केल , ओमप्रकाश निगवाल, अशोक तलवारिया ,रामेश्वर मालवीय ,किशोर सोलंकी, गोपाल सूर्यवंशी, रामनारायण चौहान, जय डावर , रमेश चंद्र भायल, प्रीतम साधु शोभाराम मालवीय छोटू सिंह रंधावा इत्यादि का सराहनीय सहयोग रहा सभी के अथक प्रयास से गंधवानी जनगणना चार्ज ग्रामीण जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया उक्त जानकारी जनगणना सुपरवाइजर श्री नरेंद्र सोनी द्वारा दी गई
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







