संवादाता दिलीप बिरला
सनावद । मई माह मै भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस भीषण गर्मी से मानव जीवन ही नहीं बल्कि जीव जंतु भी इस प्रकोप को झेल रहे है। मई माह में किसानो की फसल कपास की बोवनी भी शुरू हो गई है। लेकिनकिसान नहरों मै पानी छोड़ने का रास्ता देख रहे हैं। किसान नहरों मे पानी के अभाव में कपास की बुआई करने मे असहाय नज़र आ रहे हैं । किसानो की समस्या को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेड़ियाँ ने नहरों मे जल्द पानी छोड़ने के लिए गुरुवार को बेड़ियाँ तहसील दार को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस बेड़ियाँ के अध्य्क्ष राकेश बर्मन ने बताया कि किसान मई माह में कपास की बुआई करते है और सिचाई के लिए लग भग क्षेत्र के ज्यादा तर किसान नहरों पर ही निर्भर करते है। लेकिन मई का महिना आधा बितने के बाद भी क्षेत्र के किसान नहर के पानी से वंचित है। जिस से किसानो को बुआई करने मै पानी की कमी महसूस हो रही हैं। ब्लॉक कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से जल्द से जल्द पानी छोडने की अपील की है। इस दोरान ब्लॉक कांग्रेस बेड़ियाँ अध्य्क्ष राकेश बर्मन, उपाध्यक्ष मण्डल अध्य्क्ष लेखराम रांडवा रामु सेठ, नकुल पटेल, प्रदीप सेन ,रामेश्वर पंवार, शांतिलाल, महेंद्र जैन, कालू वर्मा, सुरेश खरते, मुकेश पटेल, तिलोक चंद पटेल, विक्रम रावत सहित सेकड़ो किसान और कांग्रेस कार्य कर्ता उपष्थीत रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







