अपहरण मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने गए जवान हुए शहीद

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से राधेश्याम गुप्ता

बांदा जनपद बांदा के बबेरू का एक युवक जो जनपद जालौन में पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर तैनात था। जिसकी हरियाणा में एक हादसे में पांच पुलिस कर्मी शहीद हो गए जो एक अपहरण मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गए हुए थे जिनमें से एक पुलिस कर्मी जनपद बांदा के बबेरू तहसील अंतर्गत ब्यौंजा गांव का निवासी था। जिसका शव गांव पहुंचा और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
आपको बता दे कि हादसा कुंडली मानसेर पलवल एक्सप्रेस वे पर हुआ जिसमें यूपी के जालौन के चार पुलिसकर्मी एक ड्राइवर की हरियाणा के नूंह में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस हादसे में बांदा जनपद के ब्यौंजा गांव निवासी अशोक कुमार साहू पुत्र स्व गुलाब चंद्र उम्र 30 की भी मौत हो गई। पड़ोसी के अनुसार अशोक के पिता गुलाब चंद्र की हार्टअटैक से एक माह पहले मौत हो गई थी। 16 अप्रैल को तेरहवीं करने के बाद 18 अप्रैल को वापस जालौन गया था। अपहरण के मामले में दबिश देने गए थे। तभी हरियाणा के नूंह में एक्सप्रेस पर सड़क हादसे में मौत हो गई ।जिससे मां सोहागिया का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अशोक और इंद्रजीत दो भाई थे और तीन बहने लक्ष्मी, रेखा और सुशीला। मृतक सबसे छोटा था। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक अभी अविवाहित था। मृतक का बड़ा भाई इंद्रजीत बर्फ बेचता है।पड़ोसी पिंटू गुप्ता ने बताया की अशोक पढ़ाई में बहुत तेज था बहुत सीधा था। 2 मई को बातचीत हुई थी। मां का ख्याल और अच्छी भलाई पूछी थी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत