लुप्त होती लोक कलाओं के संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा : सुरेंद्र बजाड़ गुरु-शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना के तहत कलाकारों से मांगे आवेदन

SHARE:

नूंह, 8 मई। नीरज सोनी जिला ब्यूरो चीफ दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र बजाड़ ने बताया कि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज द्वारा गुरु-शिष्य परंपरा प्रशिक्षण योजना 2026-27 के तहत लुप्त होती लोक कलाओं एवं परंपरागत विधाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष पहल की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना तथा नई पीढ़ी को पारंपरिक कला विधाओं से जोड़ना है। डीआईपीआरओ सुरेंद्र बजाड़ ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ऐसे गुरु, जो दुर्लभ एवं पारंपरिक कलाओं का प्रशिक्षण दे रहे हैं, उनसे तथा उनके शिष्यों से संबंधित नाम, पता, दूरभाष नंबर एवं अन्य आवश्यक विवरण जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में 11 मई दोपहर 3:00 बजे तक जमा करवाए जाएं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत चयनित गुरु, संगतकार एवं शिष्यों को मासिक छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। योजना के अनुसार गुरु को 7,500 रुपये प्रतिमाह, प्रति संगतकार को 3,750 रुपये प्रतिमाह तथा प्रत्येक शिष्य को 1,500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए लघु सचिवालय के द्वितीय तल स्थित जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी कार्यालय (डीआईपीआरओ) में संपर्क किया जा सकता है। पात्रता मापदंड इस प्रकार हैं : आवेदक की आयु 50 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदक के पास अपनी कला क्षेत्र का कम से कम 20 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। आवेदक अपने बायोडाटा व नवीनतम छायाचित्र के साथ प्रार्थना पत्र भेजें। अपने कला क्षेत्र में प्राप्त प्रमाण पत्रों की स्वयं प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें। स

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत