विश्व रेडक्रॉस दिवस पर नूंह बस अड्डा परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित 51 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, हर स्वस्थ युवा से आगे आने की अपील

SHARE:

नूंह, 08 मई। नीरज सोनी जिला ब्यूरो चीफ दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, नूंह के सहयोग से शुक्रवार को बस अड्डा नूंह परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर में हरियाणा राज्य परिवहन, नूंह के महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया तथा शिविर में रक्तदान करने वाले सभी 51 रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, नूंह के जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने बताया कि 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग का प्रत्येक स्वस्थ युवा, जिसका वजन 48 किलोग्राम से अधिक तथा हीमोग्लोबिन 12.5 से अधिक हो, वह प्रत्येक 90 दिन के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों और दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। शिविर के सफल आयोजन में रेडक्रॉस से नरेश कुमार तथा हरियाणा रोडवेज नूंह के राजेश कुमार, एस.ए., नरेश कुमार सहायक, जयप्रकाश मुख्य निरीक्षक, इरशाद खान संस्थान प्रबंधक, संदीप कुमार लिपिक, मनोज कुमार लिपिक, ईश्वर सिंह परिचालक, बली मोतों चालक सहित अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत