ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन 200 मीटर मार्ग पर जलभराव से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का चलना हुआ मुश्किल ग्रामीणोंमें नाराजगी

SHARE:

दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान।

सदर ब्लाक/ महराजगंज । सदर विकास खंड के ग्राम सभा बागापार के बेलहिया टोला में जर्जर सड़क और जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को बागापार निवासी समाजसेवी उमेश चन्द मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकार को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द से जल्द सड़क और नाली निर्माण कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि टोले में बनी पक्की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे 200 मीटर तक रास्ते में लगातार कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी रहती है। नाली की व्यवस्था न होने से पानी का निकास नहीं होने से सड़क पर पानी लगा रहता है।इस रास्ते से गांव के बच्चे प्रतिदिन स्कूल आते-जाते हैं। खराब सड़क और फिसलन के कारण बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे पूरे इलाके में आवागमन लगभग बाधित हो जाता है। बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी इस रास्ते से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है।
इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि बेलहिया टोला के इस मार्ग पर शीघ्र ही इंटरलॉकिंग या आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाए तथा जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण भी कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।इस अवसर पर अंगद वर्मा, प्रिंस यादव, गोविन्द, रमेश, कैलाश, राजदेव, प्रदीप, सोमनाथ, जितेन्द्र सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत