गांव की बिजली व्यवस्था ठप

SHARE:

रंजीत कुमार संवाददाता
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

रेउसा-सीतापुर। रेउसा क्षेत्र के ग्राम चंद्रसेनी गांव में रखे 63 केवी का ट्रांसफार्मर विगत दिनों आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे गांव की बिजली व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से करीब डेढ़ सप्ताह बीत जाने के बावजूद नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका है। इससे गांव की लगभग एक हजार की आबादी अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर है।ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को उठानी पड़ रही है। रात में गांव पूरी तरह अंधेरे में डूब जाता है, वहीं गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। मोबाइल चार्जिंग, पेयजल व्यवस्था और घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है। वही ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बिजली आपूर्ति के दावे किए जाते हैं, लेकिन चंद्रसेनी गांव की स्थिति उन दावों की पोल खोल रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत