प्रदेश के प्रमुख तीर्थ पर्यटन वाले जनपदों में बनेगा होमगार्ड विभाग का निरीक्षण गृह-होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय स्थानीय संपादक दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान लखनऊ मोबाइल

प्रदेश के हर थाना में होमगार्ड के लिए दो-दो कक्ष का भी होगा निर्माण -शासन ने मिली स्वीकृति
मीरजापुर 8 मई।प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश, श्री धर्मवीर प्रजापति जी ने 2813.68 लाख लागत ने बनने वाले मंडलीय होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र का विधिवत मंत्रोच्चार व हवन पूजन कर भूमि पूजन शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश, श्री धर्मवीर प्रजापति शिलान्यास के अवसर पर कहा कि प्रदेश के प्रमुख तीर्थ पर्यटन वाले जनपदों में होमगार्ड विभाग का निरीक्षण गृह बनेगा। उन्होंने कहा कि 1962 के बाद पहली बार सबसे बड़ी होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया-पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए सरकार कटिबद्ध है तथा प्रदेश के हर थाना में होमगार्ड के लिए दो-दो कक्ष का भी निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि डयूटी के अतिरिक्त सामाजिक व जन कल्याणकारी कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभायेंगे। होमगार्ड मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास उद्घाटन हुआ है। उन्होंने कहा कि आज जनपद में मंडल के प्रशिक्षण केंद्र का भूमि पूजन हुआ है साथ ही साथ यहां पर आगे उत्तर प्रदेश में जितने भी तीर्थ स्थल हैं चाहे वह प्रयागराज हो, गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी एवं जनपद मिर्जापुर आगरा जहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है, हमारी सरकार का प्रयास है सभी जगह पर होमगार्ड के गेस्ट हाउस बने। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2017 में हमारी सरकार बनी तो हमारे सभी होमगार्ड के जवान को वर्ष 1962 होमगार्ड के गठन के बाद में 2017 से लेकर अब तक जितने कार्य हुए हैं सभी कार्य ऐतिहासिक हुए हैं। उन्होंने कहा इस दौरान दो बार होम गार्ड्स का दैनिक भत्ता बढ़ा व ट्रेनिंग भत्ता एवं दैनिक भत्ता कबम मिलता था किंतु मेरे द्वारा स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर दैनिक भत्ता एवं ट्रेनिंग भत्ता को एक समान कराया गया अब कोई हमारा होमगार्ड ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा तो मना नहीं करेगा क्योंकि दैनिक भत्ता एवं ट्रेनिंग भत्ता एक समान हो गया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में होमगार्ड के जवानों के लिए टाइप ए एवं टाइप बी के आवास भी बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 के बाद होमगार्ड के हित में हमारी सरकार के द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है और पहली बार 41440 जवानों की भर्ती प्रक्रिया के तहत कुछ दिन पहले ही परीक्षा आयोजित की गई थी परिणाम आने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी निष्पक्ष भर्ती की प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवानों के लिए हमारी सरकार से पूर्व दुर्घटना हो जाती तो तीन लाख बीमा राशि के रूप में दिया जाता था, मुख्यमंत्री ने उस बीमा राशि को बढ़ाकर अनुग्रह राशि के रूप में पांच लाख रुपए किया इसके अतिरिक्त हमने बैंकों से भी संपर्क किया इस तरह से हमारे होमगार्ड के जवानों के साथ कोई भी दुर्घटना होती है और उस समय ड्यूटी के दौरान था, किंतु आज हमारा होमगार्ड काम पर है, कहीं जा रहा है इस प्रकार की यदि कोई दुर्घटना होती है तो होमगार्ड के जवानों को जहां पर उनके बैंक खाता खुला है वहां पर उनके के खाते से एक भी रुपया कटेगा नहीं बल्कि इस संकट की घड़ी में बैंक के द्वारा उन्हें 35 लाख रुपए तथा प्रदेश सरकार द्वारा पांच लाख कुल 40 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस दौरान मा0 मंत्री ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि सभी होमगार्ड के जवानो व उपस्थित गणमान्य से वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग कम से कम दो-दो पौधरापेण करते हुए उसकी देखभाल भी करे। उन्हांेने कहा कि क्योकि पर्यावरण स्वच्छ, साफ व सुन्दर होगा हम उनती ही खुली हवा में सांस लेेते हुए अपने जीवन रोगो से मुक्त बना सकते है इस लिए आप सभी वृक्षारोपण करे। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण करना भी एक पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर मण्डलीय कमाण्डेय सुधाकराचार्य पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, जिला कमाण्डेट मीरजापुर विन्ध्याचल पाठक, जिला कमाण्डेट भदोही, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व बैजनाथ प्रजापति जिला उपाध्यक्ष भाजपा, विजय प्रजापति सभासदर स्टेशन वार्ड, मिलन प्रजापति, अनिल प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, विकास मौर्या पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, सुधाकर मौर्य, भगवान दास प्रजापति, बाबू लाल प्रजापति, संदी प्रजापति, शुभम प्रजापति, रवि प्रजापति, महेश प्रजापति, विनय प्रजापति एवं भारी संख्या में होमगार्ड केे जवान उपस्थित रहें। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत