दैनिक केसरिया हिंदुस्तान अमित जोशी निवाड़ी
निवाड़ी जिले के प्रतापपुरा क्षेत्र में खनिज परिवहन की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अत्याधुनिक ई-चेक गेट प्रणाली शुरू की गई है। प्रशासन और खनिज विभाग द्वारा स्थापित इस व्यवस्था के माध्यम से वाहनों की आवाजाही पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।
ई-चेक गेट पर लगाए गए ANPR कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को स्वतः रीड करेंगे, जबकि RFID तकनीक के जरिए रॉयल्टी एवं परमिट की वैधता की जांच की जाएगी। किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जानकारी सीधे भोपाल स्थित कमांड सेंटर तक पहुंचेगी, जहां से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
खनिज विभाग के अनुसार, यह व्यवस्था बिना मानवीय हस्तक्षेप के कार्य करेगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी। साथ ही अवैध परिवहन पर निगरानी रखने और राजस्व संरक्षण में भी सहायता मिलेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







